फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान का पवित्र महीना आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रमजान के पवित्र महीने का इंतजार खत्म हो गया। शुक्रवार को चांद नजर आ गया। शनिवार से पवित्र रमजान शुरू हो जाएगा। मुस्लिम समुदाय में चांद के दीदार होने पर खुशी की लहर है।
विज्ञापन

लोग चांद का दीदार होने पर एक दूसरे को बधाई भी दी। अल्लाह की रहमतों का मुबारक महीना रमजान इस वर्ष तब शुरू हो रहा है जब पूरा विश्व और हमारे देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन है।
सेक्टर पैंतालीस के जामा मस्जिद के इमाम कारी शमशेर अली ने बताया कि चांद का दीदार हो गया है। पवित्र रमजान शनिवार से शुरू हो रहा है। हर मुसलमान के लिए खुशी की बात है।
विज्ञापन

पांच वक्त की नमाज और तराबीह घर के लोगों के साथ अदा करें...
सेक्टर छब्बीस के नूरानी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद अनस कासमी ने बताया कि रमजान के इस पवित्र महीना में सारी दुनिया के मुसलमान उनतीस या तीस दिनों के रोजा रखते हैं। रोजा हर दिन सूरज निकलने के थोड़ा पहले से और सूर्यास्त तक खाने पीने और हर तरह की बुराई से बचने का नाम है। रमजान के रोजे इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक हैं। लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान सभी मुसलमानों से गुजारिस की जाती है कि पांच वक्त की नमाजों और तराबीह को घर में ही रहकर घर के लोगों के साथ अदा करें। मस्जिदों में हरगिज न आएं।
सभी समझदार बालिग और तंदुरुस्त का रोजा रखना फर्ज: कारी शमशेर
पवित्र रमजान मुबारक का महीना इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से नौंवा महीना होता है। इस महीने में तमाम मुसलमानों जो समझदार बालिग और तंदुरुस्त हो उनका रोजा रखना फर्ज होता है। यह कहना है सेक्टर पैंतालीस के जामा मस्दिज के इमाम मौलाना कारी शमशेर का।
उन्होंने कहा कि रोजा रखने का सही तरीका यह है कि सूरज निकलने से तकरीबन पोने दो घंटे से पहले खाना या दूध वगैरह पी सकते हैं और पूरे दिन एक पानी कतरा भी नहीं पी सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें