फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गर्मी ने तेवर दिखाना किया शुरू, अधिकतम पारा 38.9 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को अधिकतम पारा 38.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी की वजह से दिन में सड़कें खाली रही जबकि बाजारों में भी कम ही लोग नजर आए। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों गर्मी बढ़ेगी। हालांकि शाम को सुखना लेक पर काफी संख्या लोग पहुंचे।
विज्ञापन



अगले पांच दिन भी नहीं मिलेगी राहत
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में मौसम की यही स्थिति बनी रहेगी। 15 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। आने वाल चार दिनों में न्यूनतम तापमान भी 3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। इस दौरान गर्म हवा और लू की स्थिति भी बनी रहेगी जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में तेजी दर्ज की जा रही है। अगले कुछ दिनों तक इसमें कमी की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें