फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शाम को सड़क पर लगने वाली रेहड़ियों को किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मनीमाजरा में नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ विंग के सब इंस्पेक्टर ललित त्यागी की अगुवाई में कार्रवाई की गई। टीम ने शांति नगर और समाधि गेट की सड़क पर लगने वाली अवैध रेहड़ियों को जब्त किया। कार्रवाई में शांति नगर से पांच रेहड़ियों और समाधि गेट सड़क पर लगने वाली तीन रेहड़ियों को उठाकर जब्त किया गया। टीम ने अवैध कब्जा करने वाले 21 लोगों चालान भी काटे।
विज्ञापन

मनीमाजरा की शांति नगर सड़क पर, समाधि गेट सड़क, ओल्ड रोपड़ रोड़ सड़क पर और गोविंदपुरा के इलाके की कैंची वाली गली में लगने वाले अवैध रेहिड़यों से लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। शाम को सड़कों पर लगने वाले इन अवैध रेहड़ियों के कारण निकलना तक मुश्किल हो जाता है। सड़कों पर अक्सर जाम लग जाता है। पुलिस इन सड़क पर नाके लगाकर लोगों के वाहनों की जांच तो करती है, लेकिन इन रेहड़ी वालों को सड़कों से नहीं हटाती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें