फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी आज आएंगे पंजाब : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों से करेंगे मुलाकात, नुकसान का लेंगे जायजा

Mon, 15 Sep 2025 12:10 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

राहुल गांधी सोमवार को पंजाब दौरे पर रहेंगे। वह अमृतसर और गुरदासपुर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पंजाब सहित हिमाचल प्रदेश, उतराखंड, जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ पर गहरी चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
राहुल गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। वह अमृतसर और गुरदासपुर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात भी करेंगे। साथ ही बाढ़ से खराब हुई धान की फसल के नुकसान का भी जायजा लेंगे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह श्री गुरु रामदास इंटरनेश्नल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और यहां से सीधा अजनाला, रमदास के गांव में जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन


इसके बाद वह गुरदासपुर जाएंगे और वहां के हालातों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही किसानों से भी मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पंजाब सहित हिमाचल प्रदेश, उतराखंड, जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ पर गहरी चिंता व्यक्त की और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि इस संकट की घड़ी में लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाई जाए। उन्होंने लिखा कि इन सभी प्रभावित इलाकों के लिए राहत पैकेज जारी किया जाए और लोगों के पुनर्वास के लिए पुख्ता कदम उठाए जाएं।

बिट्टू ने कसा तंज, बोले- बाढ़ के समय मना रहे थे छुट्टियां 

राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर लुधियाना के पूर्व सांसद और राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने तंज कसा है। बिट्टू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राहुल गांधी पंजाब आ रहे हैं। जब उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव हो रहे थे, तब वह छुट्टियों का आनंद लेने में व्यस्त थे। जब पंजाब डूब रहा था और लोग रो रहे थे तो वह मलेशिया में ऐश कर रहे थे। यह दौरे लोगों का दर्द मिटाने के लिए नहीं, सियासी स्टेज पर ड्रामेबाजी करने के लिए लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SDRF Fund पर घमासान: 15 साल में 5012 करोड़ आए, 3820 करोड़ खर्च, सीएम मान बोले- जानबूझ कर तंग किया जा रहा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें