फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दूल्हे के भतीजे की गई जान, सदमे में दुल्हन की मौत, गांव में नहीं चले चूल्हे

Thu, 27 Feb 2020 12:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलमाना/असंध (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उपमंडल के गांव जौली से गुल्लरपुर अपने चाचा रविन की बारात में गए युवक साहिल की गांव मंचूरी के पास कार दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद मंगलवार की रात सदमे से ससुराल में जौली गांव पहुंची दुल्हन निकेश की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने दोनों शवों का गांव जौली में अतिंम संस्कार कर दिया। एक साथ शादी में दो मौत हो जाने से पूरे गांव में मातम पसर गया। गांव में किसी परिवार का चूल्हा तक नहीं जला। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार असंध के गांव जौली खेड़ा से मंगलवार को रविन की बारात निसिंग के गांव गुल्लरपुर गई थी। बारात में जा रहे दूल्हे के परिवार से लगने वाले भतीजे की वर्ना कार नीलगाय आ जाने से संतुलन बिगड़कर पेड़ से टकराकर पलट गई थी। हादसे में दोपहर तीन बजे सहिल की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए थे। 

इसके बाद दूल्हे रविन और दुल्हन निकेश के फेरे करवाए गए। शाम को सात बजे दुल्हन अपनी ससुराल गांव जौली खेड़ा पहुंची थी। इसके बाद वैवाहिक रस्म होने के बाद रात नौ बजे दुल्हन अपने कपड़े बदल रही थी। जब वह उसके बाद अपनी सास के पास आई तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी।
विज्ञापन


आनन-फानन में उसे असंध के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुल्हन का बुधवार सुबह ससुराल जौली में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोपहर बाद मृतक साहिल के शव का भी संस्कार किया गया। गांव में एक साथ दो मौत होने से मातम पसर गया। ग्रामीणों ने बताया कि दूल्हा रविन दुबई में ही एक कंपनी में काम करता है। जबकि उसकी पत्नी निकेश गुडगांव की कंपनी में जॉब करती थी।

मंडप में ही साहिल के मौत की मिली थी जानकारी
नवविवाहिता दो बहनें थी। एक ही मंडप में दोनों का विवाह हुआ। निजी पैलेस में फोटोशूट के दौरान भी नवविवाहिता को चक्कर आये थे। दुल्हन को मंडप में ही साहिल की मौत का पता चल गया था, जिसका गहरा सदमा उसके दिल पर पड़ा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें