फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की महत्वाकांक्षी मुहिम से जुड़ेंगे द ग्रेट खली

Tue, 18 Aug 2015 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय रेसलर ग्रेट खली प्रधानमंत्री की ओर से शुरू की गई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ने की इच्छा प्रकट की है।
विज्ञापन


भाजपा के सचिव तरुण चुघ के साथ इस संदर्भ में दिल्ली में उन्होंने बैठक की है। खली ने विश्वास दिलाया कि वह इस स्कीम का देश भर में प्रचार करेंगे।

चुघ ने खली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत चल रहे अभियान से अवगत करवाया। चुघ ने कहा कि पूरे देश में प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकारों के अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बालीवुड से लेकर कई खेल जगत के जाने-माने दिग्गज अभियान से जुड़ कर अपना सामाजिक दायित्व निभा रहे हैं। खली ने बताया कि उनकी भी दो साल की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियों को भारत का भाग्य विधाता बताते हुए कहा कि बेटियों को समाज में बराबरी का दर्जा देकर ही हम उन्नत भारत की कल्पना कर सकते हैं। खली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ जुड़ने की घोषणा करते हुए अभियान की सफलता के लिए पूरा सहयोग करूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें