फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द ग्रेट खली' ने खोला रेसलिंग से जुड़ा बड़ा राज

Sun, 04 Jan 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारत का प्रतिनिधित्व करते रहे द ग्रेट खली ने रेसलिंग से जुड़ा बड़ा राज खोला है। दिलीप सिंह (द ग्रेट खली) का कहना है कि मैंने रेसलिंग छोड़ी नहीं है, अभी रेस्ट पर हूं। यूएसए में रेसलिंग अनुबंध खत्म हो गया था, इसलिए देश में लौट आया। जल्द ही रिंग में दोबारा वापसी करूंगा। उन्होंने कहा कि अब फिल्मों में भी काम करुंगा, क्योंकि रेसलिंग अनुबंध के चलते फिल्मों में काम नहीं कर पाया था।
विज्ञापन


द ग्रेट खली अब जालंधर में डब्ल्यूडब्ल्यूई के चैंपियन तैयार करने के लिए रेसलिंग अकादमी खोलने जा रहे हैं। इसके लिए वे देश भर से होनहार खिलाड़ियों का चयन करेंगे और उन्हें प्रशिक्षण भी देंगे। वे शनिवार को दिल्ली से हिमाचल जाते समय कुछ देर के लिए कुरुक्षेत्र में रुके थे। वे आज ही यूएसए से लौटे हैं।
विज्ञापन

यह खेल अधिक महंगा

पिपली रोड स्थित एक निजी होटल में उन्होंने बताया कि यह खेल अधिक महंगा है। इस कारण भारत के खिलाड़ी इसमें भाग नहीं ले पाते। अब वे अपने प्रयासों से खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे। ये खिलाड़ी भविष्य में डब्ल्यूडब्ल्यूई में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उनकी अकादमी खुल जाने के बाद युवा पीढ़ी को प्रशिक्षण के लिए देश के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाले लड़कों की स्पर्धा देश के बड़े शहरों में आयोजित की जाएगी। डब्ल्यूडब्ल्यूई के लिए भी लड़कों को तैयार किया जाएगा।

इससे इस खेल में नई पीढ़ी के लड़कों का भविष्य अच्छा हो जाएगा। इस खेल में पैसा भी अच्छा है। पंजाब में ही स्कूल क्यों खोला जा रहा है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि बडे़ शहरों में खर्च ज्यादा आएगा। इतना खर्च करने की स्थिति में वे इस समय नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें