फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंजक पूजा के लिए आई बच्ची हुई गुम, पुलिस ने ढाई घंटे में ढूंढकर परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। नवरात्रों में अष्टमी पूजन के शुभ अवसर पर घर घर कंजक पूजन के लिए छोटी बच्चियों को पूजा जाता है। कई बार देखने में आया है कि आस पड़ोस में छोटी बच्चियां नहीं मिलती हैं तो दूर दराज के इलाकों से इस कमी को पूरा किया जाता है। यहां शिवालिग एनक्लेव में सूरजपुर से आई एक बच्ची गुम हो गई। इसके बाद परिजनों को चिंता हो गई लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ढाई घंटे में ही बच्ची को ढूंढकर परिजनों के हवाले कर दिया। इसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हुआ यूं कि सूरजपुर के एक परिवार के साथ शिवालिग एनक्लेव में दो बच्चियां कंजक पूजा के आई थीं। पूजा में शामिल होने के बाद 8 साल की माही नाम बच्ची किसी अन्य घर में पूजन के लिए चली गई। काफी देर तक इधर उधर ढूंढने पर जब वह नहीं मिली तो उसकी माता को चिंता हो गई। उसने माही के गुमशुदा होने की बात पुुलिस बीट कार्यालय में बताई व उनसे ढूंढने के लिए मदद मांगी। मनीमाजरा थाने के शिवालिक एनक्लेव एरिया के बीट कर्मचारियों ने बच्ची के अभिभावकों से भी अधिक चिंता दिखाई और एक एक गली व एक एक घर में माही के लिए पूछताछ करते नजर आए। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद माही को एक घर में कंजक पूजन करते हुए ढूंढ निकाला। पुलिस ने माही को उसके अभिभावकों के हवाले कर चेन की सांस ली। गौरतलब है कि मनीमाजरा थाना बच्चियों के गुम होने पर बेहद संजीदगी के साथ ढूंढ निकालने के लिए कई बार सुर्खियां बटोर चुका है। पूर्व थानाध्यक्ष नीरज सरना के समय करीब दो बार ऐसा देखने को मिला था। शाम के समय गुम हुई बच्चियों को सारी रात ढूंढने के बाद साथ लगते राज्यों तक पूछताछ करने के बाद ढूंढ कर परिजनों के हवाले किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें