फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: संबंध बनाकर युवती ने नहीं की शादी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। संबंध बनाकर युवती से शादी नहीं करने और धमकाने के आरोप में जीरकपुर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान मोहित और उसके एक अज्ञात साथी के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 22 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि मोहित ने उससे शादी करने का वादा कर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लंबे समय से उसे बहला-फुसलाकर संबंध बनाता रहा। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। शिकायत में यह भी आरोप है कि मोहित के एक साथी ने भी आरोपी के साथ मिलकर उसका शोषण किया। विरोध करने पर उसको धमकियां भी दी गई। पुलिस ने पीड़िता के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला दर्ज किया है। थाना जीरकपुर पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें