फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lumpy Virus: तीन मंत्रियों की कमेटी का गठन मुख्यमंत्री ने निगरानी के लिए एडवाइजरी जारी की

Thu, 11 Aug 2022 08:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

पंजाब में लंपी त्वचा रोग के कारण पैदा स्थिति का जायजा लेने के लिए बुलाई गई एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने उक्त फैसला लिया। उन्होंने कहा कि मंत्रियों की कमेटी रोजाना स्थिति का जायजा लेकर इस रोग की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पशुओं में लंपी त्वचा रोग के कारण उत्पन्न हालात की प्रभावी निगरानी के लिए मंत्रियों की एक कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और पशुपालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को शामिल किया गया है। पशु पालन विभाग के सीनियर अधिकारी और गुरु अंगद देव वेटरेनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ इस कमेटी का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

पंजाब में लंपी त्वचा रोग के कारण पैदा स्थिति का जायजा लेने के लिए बुलाई गई एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने उक्त फैसला लिया। उन्होंने कहा कि मंत्रियों की कमेटी रोजाना स्थिति का जायजा लेकर इस रोग की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी। 

उन्होंने पशुओं को इस बीमारी से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर टीकाकरण शुरू करने का एलान भी किया। वह बिल्कुल मुफ्त होगा।  मान ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सुझाई गई बेहतर दवा का उपयोग किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर हवाई मार्ग से और दवा मंगवाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें