फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के सम्राट ने मनाया प्रतिभा का लोहा, कोयंबटूर रैली में जिप्सी इवेंट में बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के मोटर स्पोर्ट्स का एक भी ट्रैक नहीं हैं, इसके बावजूद यहां से मोटर स्पोर्ट्स के बेहतरीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। जो देश में विभिन्न जगहों पर होने वाली मोटर स्पोर्ट्स की रैलियों में कार, मोटर बाइक, जिप्सी वर्ग में हिस्सा लेते हुए जीतने में कामयाब रहते हैं। इस बार कोयंबटूर रैली के जिप्सी के इवेंट में शहर के सम्राट यादव और बेंगलुरु को-ड्राइवर एम. चंदू की जोड़ी ने हिस्सा लेते हुए जीत दर्ज की है। रैली में देश से बेहतरीन और अनुभवी ड्राइवर्स ने शिरकत करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

सम्राट ने बताया कि रैली में तीन दिनों का रूट रहा। इसमें विभिन्न वर्गों में मोटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों ने कार, बाइक और जिप्सी वर्ग में हिस्सा लिया। रैली में 17 जिप्सी चालकों ने शिरकत की। चालकों को तीन दिनों में विभिन्न स्टेजों से गुजरते हुए कुल 375 किलोमीटर का सफर पूरा करना था। इस सफर को बेहतर टाइमिंग के साथ पूरा करते हुए सम्राट और उनके को ड्राइवर ने विजेता ट्रॉफी को हासिल किया। वहीं सम्राट की गाड़ी को तैयार कर बिना रुकावट के रैली को पूरा करने पर हैड मैकैनिक सहजाद और उनके सहायक कपिल ठाकुर को भी अवार्ड मिला।
सम्राट बोले- चंडीगढ़ में मोटर स्पोर्ट्स का ट्रैक होना चाहिए
रैली को जीतने वाले सम्राट ने बताया कि चंडीगढ़ में मोटर स्पोर्ट्स का ट्रैक जरूर होना चाहिए। क्षेत्र में इस खेल से जुड़े कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जो कार, जिप्सी और बाइक वर्ग में पिछले कई वर्षों से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर की मोटर स्पोर्ट्स एसोसिशन भी कई वर्षों से प्रशासन से शहर और इसके आसपास कुछ जगह की मांग करती है जिससे खिलाड़ी ट्रैक पर अभ्यास कर सके लेकिन अभी तक ट्रैक की जगह नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें