फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव के लिए विदेश मंत्री से मिलेंगे परिजन

Mon, 15 Sep 2014 12:02 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला/ जगाधरी वर्कशाप
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई सुढल गांव के प्रदीप की मौत के बाद उसके शव को भारत लाने के लिए दर-दर भटक रहे मृतक के परिजनों को एक उम्मीद की किरण नजर आई है।
विज्ञापन


अंबाला से लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया प्रदीप के परिजनों की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करवा रहे हैं। परिजन सोमवार को दिल्ली में विदेश मंत्री से मिलेंगे।

मृतक के भाई प्रवीन ने बताया कि सऊदी अरब से प्रदीप के शव को भारत लाने में मदद के लिए उन्होंने अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया से भी गुहार लगाई थी। सांसद ने इस बारे में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात करने के बाद उन्हें सोमवार को विदेश मंत्री के दिल्ली स्थित कार्यालय में आने को कहा है।
विज्ञापन


उधर, प्रदीप की मां पुष्पा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पहले जवान बेटे की मौत ने उन्हें हिला कर रख दिया। अब उसका शव न आ पाने के कारण वह बेटे के अंतिम दर्शन नहीं कर पा रही है। अन्य परिजन भी अब तक प्रदीप का शव भारत न आने से काफी दुखी हैं।

परिजनों ने बताया कि वे विदेश मंत्री से शव को भारत लाने के साथ-साथ प्रदीप की मौत के कारणों का पता लगवाने की भी मांग करेंगे।

शादी के एक हफ्ते बाद सऊदी अरब चला गया था प्रदीप
सुढल निवासी प्रदीप की छह महीने पहले शादी हुई थी। शादी के एक हफ्ते बाद ही वह रुपये कमाने के लिए सऊदी अरब चला गया। गत 30 अगस्त को परिजनों को सूचना मिली कि सऊदी अरब में प्रदीप की मौत हो गई है। प्रदीप का शव उसके कमरे में पाया गया। अब तक प्रदीप की मौत राज बनी हुई है।

सऊदी अरब पुलिस ने उसकी मौत की वजह जानने के लिए प्रदीप के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। गत 30 अगस्त से परिजन प्रदीप के शव को भारत लाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने भारत और सऊदी अरब की एंबेसी में फैक्स किए, लेकिन नौ दिन बीत जाने के बाद भी वहां से कोई जवाब नहीं आया है। इसके बाद परिजनों ने कुरुक्षेत्र सांसद से मदद की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें