हरेक टीकाकरण सेशन के प्रबंधन के लिए पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। हर टीम की निर्धारित जिम्मेदारियां दी गई हैं। पहला वैक्सीनेशन अधिकारी प्रवेश द्वार पर यह तय करेगा कि योग्य लाभार्थी ही प्रवेश करे। दूसरा वैक्सीनेशन अधिकारी कोविन एप पर लाभार्थियों का सत्यापन करेगा। तीसरा वैक्सीनेशन अधिकारी इंट्रामस्क्यूलर के तौर पर टीका लगाएगा। चौथा वैक्सीनेशन अधिकारी एईएफआई (टीकाकरण के बाद ऐडवर्स इफेक्ट) की निगरानी के लिए अवलोकन कक्ष में तैनात होगा और पांचवां वैक्सीनेशन अधिकारी लाभार्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने में सहायता करेगा।
पंजाब में कोरोना से नौ की मौत, 261 नए केस
पंजाब में मंगलवार को कोरोना के केस में कमी देखने की मिली। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार कोविड की चपेट में 261 नए मरीज आए। वहीं नौ ने अपनी जान गंवाई। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 315 है। पंजाब में मंगलवार को लुधियाना में 27, जालंधर में 45, पटियाला में 22, एसएएस नगर में 52, अमृतसर में 3, गुरदासपुर में 3, बठिंडा में 33, होशियारपुर में 6, पठानकोट में 4, संगरूर में 4, कपूरथला में 7, फरीदकोट में 4, मुक्तसर में 9, रोपड़ में 7, फतेहगढ़ साहिब में 2, एसबीएस नगर में 12, मानसा में 4 मरीज संक्रमित मिले।