फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः पहले से ही निशाने पर थी वित्त मंत्री की कोठी, सीबीआई की चार्जशीट में खुलासा

Sat, 14 Jul 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का घर
विज्ञापन
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी पहले से ही निशाने पर थी। सीबीआई की चार्जशीट में यह खुलासा हुआ है। जबकि वित्त मंत्री स्वयं इस घटना को पूर्व में कई बार सुनियोजित षड्यंत्र बता चुके हैं। चार्जशीट में काल रिकार्डिंग के आधार पर सीबीआई ने इस बात का भी जिक्र किया है कि आंदोलनकारियों ने कहा है कि कैप्टन अभिमन्यु के घर में बढ़ गए हैं और आग लगा दी है।
विज्ञापन


आडियो रिकार्डिंग के आधार पर यह बात भी सामने आ रही है कि वित्त मंत्री की कोठी पर आग बाद में लगाई गई इसका षड़यंत्र दो दिन पहले रच दिया गया था। पंचकूला स्थिति सीबीआई की विशेष कोर्ट में दायर की गई चार्जशीट में आंदोलन के दौरान सक्रिय रहे और हिंसा में शामिल आरोपियों की ऑडियो रिकार्डिंग का ब्योरा भी शामिल है। इसी से यह बात खुलकर सामने आई है कि एक व्यक्ति यह कह रहा है कि कैप्टन अभिमन्युय की कोठी को घेर लिया है।

घर के भीतर तहस नहस कर दिया और गाड़ियों में आग लगा दी है। हालांकि हिंसा के दौरान भाजपा के अलावा कांग्रेस व इनेलो नेताओं की कोठियों व कार्यालयों में भी तोड़फोड़ और आगजनी की वारदात को अंजाम दिया गया। पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झज्जर से विधायक गीता भुक्कल के झज्जर स्थित आवास को भी पूरी तरह से आग के हवाले किया गया था।
विज्ञापन


पूरा हरियाणा इस बात को जानता और समझता है की 2016 में हरियाणा में आरक्षण आंदोलन की आड़ में जो हिंसा हुई थी उसके पीछे एक राजनीतिक षड्यंत्र था। कुछ राजनेताओं के इशारे पर यह षड्यंत्र रचा गया। जिसे आरक्षण आंदोलन के नेताओं का नकाब पहने कुछ लोगों ने अंजाम तक पहुंचाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई ने रोहतक के मामले में जो चार्जशीट अदालत में दाखिल की है उसमें भी कहा गया है की जो भी दंगा हुआ वह पहले से की गई योजना के तहत किया गया। सभी यह चाहते हैं की हरियाणा को जलाने वालों के चेहरे बेनकाब हों। उम्मीद है की सीबीआई की जांच से सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।  कैप्टन अभिमन्यु, वित्त मंत्री हरियाणा
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें