फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम बढ़ाएगा कम्यूनिटी सेंटर का किराया

Sun, 02 Feb 2014 08:55 AM IST
रवि अटवाल/अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब कम्युनिटी सेंटर में शादी-विवाह का कार्यक्रम करवाना महंगा पड़ सकता है। नगर निगम कम्युनिटी सेंटर्स के रेट बढ़ाने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो 10 हजार से अधिक किराये वाले कम्युनिटी सेंटरों पर अब लग्जरी टैक्स लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में इन सेंटर्स के किराये में भी बढ़ोतरी होगी।

शहर में इस समय करीब 48 कम्युनिटी सेंटर हैं, जिनमें से 4 एयर कंडीशंड हैं, जिनका किराया 11,236 रुपये है। बाकी सेंटर्स का किराया 5,618 रुपये है।

सूत्रों के मुताबिक, पिछले दो सालों से नगर निगम को यूटी एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग की ओर से लग्जरी टैक्स जमा करवाने के नोटिस आ रहे हैं। अभी तक निगम को 3 बार नोटिस जारी हो चुका है।
विज्ञापन


इन नोटिसों के दबाव में ही अब लग्जरी टैक्स लागू करने पर विचार चल रहा है, हालांकि  निगम अधिकारी अभी यह तय नहीं कर पाए हैं कि कम्युनिटी सेंटर इस टैक्स के दायरे में आते भी हैं या नहीं।
विज्ञापन


प्रतिमाह लग्जरी टैक्स भरने का नोटिस
नगर निगम को लग्जरी एक्ट 2009, के तहत निगम को अगस्त, 2011 से प्रतिमाह लग्जरी टैक्स भरने का नोटिस हुआ है। वहीं, निगम के चीफ अकाउंट ऑफिसर देशराज चौधरी इन नोटिसों का विरोध कर रहे हैं।

उनका कहना है कि कम्युनिटी सेंटर तो आम पब्लिक की सुविधा के लिए बने हैं। इन पर लग्जरी टैक्स लगाना सही नहीं है। इससे आम पब्लिक पर ही बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें