फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे शहर को रेड ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच वीरवार को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने वित्त सचिव एके सिन्हा को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने पूरे शहर को रेड, आरेंज और ग्रीन जोन में विभाजित किए जाने का सुझाव दिया है। शहर के पूर्व मेयर और पार्षद छाबड़ा ने कहा कि जोन को विभाजित किए जाने के आधार पर ही सामाजिक दूरी के मापदंड तय किए जाएं। इससे प्रशासन को क्षेत्र के स्तर के अनुसार छूट देने की दिशा में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की पहले ही सेक्टरों के हिसाब से शहरबंदी हो रखी है। ऐसे मेें जोन विभाजित होने से सेक्टरों का समूह तैयार किया जा सकता है। शहर की सभी सीमाएं सख्ती से सील करदी जाएं। प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा देनी चाहिए।
छाबड़ा ने अपील करते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दलों के पूर्व सांसदों से लेकर पूर्व मेयर तक को बड़े फैसले लेते वक्त विश्वास में लिया जाए, क्योंकि यहां पर हम सभी की इस आपत स्थिति में सामूहिक जिम्मेवारी बनती है।
विज्ञापन

नियमित तौर पर स्वास्थ्य सलाहकार समिति की बैठक हो
छाबड़ा ने साथ ही प्रशासन से नियमित तौर पर स्वास्थ्य सलाहकार समिति की बैठक बुलाने की अपील की ताकि समय-समय पर परिस्थितियों के आकलन के साथ नई रणनीति तैयार कर सकें। उन्होंने इस महामारी के खिलाफ आगे बढ़कर लड़ाई लड़ने वाले डाक्टर, पुलिस कर्मी, नर्स स्टाफ से लेकर सफाईकर्मी और घरेलू कामकाज देखने वालों के वेतन में बढ़ोतरी से लेकर इंसेंटिव की मांग की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पीपीसी किट के लिए विशेष बजट का प्रावधान करने की भी मांग की। उन्होंने प्रवासी मजदूरों, छात्रों से लेकर पेशेवरों के लिए विशेष क्वारंटीन सुविधा शुरू किए जाने का सुझाव दिया। आरडब्ल्यूए, एनजोओ के सहयोग से शहर के सभी एरिया में मास स्क्रीनिंग का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें