फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुलिसकर्मियों का उत्साह सातवें आसमान पर, डीजीपी और एसएसपी को उठाकर जश्न मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 पुलिस लाइन में बुधवार को चंडीगढ़ पुलिस की 57वीं स्थापना दिवस धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने परेड की सलामी ली। परेड के दौरान कमांडर पी. अभिनंदन की अगुवाई में मार्च में शामिल ब्रास बैंड और पाइप के बैंड के साथ 14 प्लाटूनों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने डीजीपी डीजीपी प्रवीर रंजन, एसएसपी कंवरदीप कौर को कुर्सी सहित कंधों पर उठाकर जश्न मनाया। इस मार्च के दौरान माउंट स्क्वायड, डॉग स्क्वायड, बम डिटेक्शन, वज्र, कवच, वॉटर कैनन,आंसू गैस, एक्स-रे मशीन,इंटरसेप्टर, एम्बुलेंस वैन, चिल्ड्रन ट्रैफिक वैन, साइकिल स्क्वाड, एक्टिवा स्कूटर, ट्रैफिक और बीट मोटरसाइकिल शामिल थे। इसके अलावा मोबाइल पुलिस स्टेशन और मोबाइल फोरेंसिक वैन, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति (ऊर्जा बच्चों द्वारा), नशीली दवाओं के बारे में जागरूकता, साइबर इंटर्न द्वारा साइबर स्वच्छता मिशन पर झांकी भी दिखाई गई।
विज्ञापन


परेड में इन्होंने दिखाया जलवा

परेड में माउंट स्क्वायड, डॉग स्क्वायड, बम डिटेक्शन, वज्र, कवच, वॉटर कैनन, आंसू गैस, एक्स-रे मशीन, इंटरसेप्टर, एम्बुलेंस वैन, चिल्ड्रन ट्रैफिक वैन, साइकिल स्क्वाड, एक्टिवा स्कूटर, ट्रैफिक और बीट मोटरसाइकिल शामिल थे। इसके अलावा मोबाइल पुलिस स्टेशन और मोबाइल फोरेंसिक वैन, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति (ऊर्जा बच्चों द्वारा), नशीली दवाओं के बारे में जागरूकता, साइबर इंटर्न द्वारा साइबर स्वच्छता मिशन पर झांकी भी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें