आम आदमी पार्टी ने पंजाब के सीएम अरविंद केजरीवाल के होने को लेकर सफाई दी है। आप ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पंजाब में पार्टी का चेहरा हैं।
इसका यह मतलब नहीं कि अगर पार्टी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करती है तो वे सीएम होंगे। दिल्ली पीएसी की सदस्य व डिप्टी सीएम की सलाहकार अतिषि मर्लेना के अनुसार दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के बयान को सीएम की कयासबाजी के संदर्भ में तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।
केजरीवाल आप का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, दिल्ली में कईवादे पूरे करने के कारण उनकी विश्वसनीयता बढ़ी है। पंजाब में भी वे जो वादे करेंगे, उन्हें पूरा करके दिखाएंगे। वे दिल्ली के सीएम हैं और राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के साथ उनकी पूरी प्रतिबद्धता है।