फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दो जासूसों को पकड़ने वाली क्राइम ब्रांच की टीम होगी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीमा पार से ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियार मंगाने वाले दो जासूसों को पकड़े के मामले में चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच के एसपी समेत 6 मुलाजिमों को एनसीबी डीजी डिस्क के साथ सम्मानित किया जाएगा। क्राइम ब्रांच की टीम ने एनसीबी के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में पाकिस्तान बॉर्डर से लाइव 468 ग्राम हेरोइन और 2 ग्लॉक पिस्टल पकड़े थे। एनसीबी डीजी डिस्क की ओर से क्राइम ब्रांच के एसपी जसबीर सिंह, डीएसपी धीरज कुमार, इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन, एएसआई रामपाल, वरिष्ठ सिपाही संदीप और सिपाही रविंद्र बूरा को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर की ओर से जारी देशभर के 68 अधिकारियों और मुलाजिमों के नाम शामिल हैं। जिसमें चंडीगढ़ पुलिस के 6 मुलाजिमों के ना भी शामिल हैं। पहली बार एनसीबी की ओर से चंडीगढ़ पुलिस के मुलाजिमों को एनसीबी डीजी डिस्क के साथ सम्मानित किया जा रहा है। मई में क्राइम ब्रांच ने एनसीबी के साथ जॉइंट ऑपरेशन के दौरान सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ और हथियार मंगाने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की गतिविधियों और कैंपों की तस्वीरें भेजी पाकिस्तान

मई में क्राइम ब्रांच ने एनसीबी के साथ जॉइंट ऑपरेशन के दौरान सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ और हथियार मंगाने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था। एनसीबी के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में अमृतसर जिले से दो आरोपियों भरपूर सिंह और गुरकीर्तन सिंह को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी सीमा पार से ड्रोन के जरिए ड्रग्स की तस्करी कर रहे थे। इसके साथ ही वे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों में भी लिप्त पाए गए। आरोपियों पर सेना की गतिविधियों और कैंपों की तस्वीरें पाकिस्तान भेजने का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन को जासूसों की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद एनसीबी के साथ मिलकर पाकिस्तन से आए डॉन को पकड़ा गया था। आरोपी लंबे समय से ड्रॉन से हथियार और ड्रग्स भारत में सप्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें