चंडीगढ़। सेक्टर-43 बी के निवासियों को नए साल पर खास सौगात मिली है। सांसद मनीष तिवारी ने रविवार को रोशन मिकी माउस और डोनाल्ड डक की प्रतिमाओं का उद्घाटन किया। यह आयोजन सेक्टर-43बी आरडब्ल्यूए द्वारा आयोजित वार्षिक खेल दिवस के दौरान हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। सांसद ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया और खेलों को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए ने सेक्टर- 43 में सरकारी डिस्पेंसरी और चंडीगढ़ डोमिसाइल बच्चों को आरक्षण की मांग रखी जिस पर सांसद ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मुख्य तौर स्थानीय पार्षद प्रेमलता, चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की, पार्षद सचिन गालव, चंद्रमुखी शर्मा, स्थानीय आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राजेश राय समेत कई लोग मौजूद रहे।