फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों से सेक्टर-19 में बैठे 14 अवैध वेंडरों को निगम ने हटाया

विज्ञापन
वेंडरों का सामान हटाती निगम की टीम। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-19 स्थित सदर मार्केट में वर्षों से बैठे 14 वेंडरों को नगर निगम ने नोटिस जारी कर बुधवार को हटा दिया। निगम ने वेंडरों को मात्र तीन घंटे में अपना सामान हटाने को कहा था। दोपहर में इंस्पेक्टर सुनील दत्त के नेतृत्व में जब टीम मौके पर पहुंची, उससे पहले ही वेंडरों ने अपना सामान हटा लिया था।
विज्ञापन

निगम कमिश्नर केके यादव ने बताया कि शहर से जब वेंडरों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया गया था तो इन वेंडरों को भी नोटिस जारी किया गया था। उसके बाद वेंडर कोर्ट चले गए। चूंकि कोर्ट ने भी इन वेंडरों को अवैध माना और इनके खिलाफ निर्णय दिया। उसके बाद नगर निगम ने नोटिस जारी कर वेंडरों को हटाने की कार्रवाई की है। काफी साल पहले मार्केट में आग लग गई थी। तब कई बूथ जलकर नष्ट हो गए थे। तब इन दुकानदारों को अस्थायी जगह देकर प्रशासन ने यहां बैठा दिया था। उसके बाद बूथों का निर्माण हुआ, जो लोग वास्तविकता में उस हादसे से प्रभावित हुए थे उन्हें तो बूथ मिल गए लेकिन जो लोग रह गए वह अपने अधिकार के लिए कोर्ट चले गए। सालों से चल रहे केस का फैसला आने के बाद निगम ने आगे की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें