फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 फुट गड्ढे में गिरा बच्चा, लोगों ने निकाला

विज्ञापन
इंदिरा कॉलोनी की ग्रीन बेल्ट में बने गड्ढे में गिरने से बचने के लिए लोगों द्वारा लगाई गई लकड़ियों
विज्ञापन
मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी में बनी ग्रीन बेल्ट में एक 7 फुट गड्ढा बागवानी विभाग द्वारा शायद फुहारा या किसी अन्य चीज को लगाने के लिए पिछले महीने खोदा था। पिछले हफ्ते हुई बारिश के कारण इस गड्ढे में पानी भर गया है। बुधवार रात एक 6 साल का बच्चा इस गड्ढे में गिर गया। इसके बाद साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो कुछ लोगों ने बच्चे को सही सलामत बाहर निकाला।
विज्ञापन

इस घटना के बाद कॉलोनी के लोगों ने गड्ढे के आसपास लकड़ियां रख दी हैं, ताकि आने वाले समय में कोई बड़ा हादसा न हो। सुभाष नगर वेलफेयर एसोसिएशन के के प्रधान अमित शर्मा और सत्यमेव जयते वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन राजकुमार सैनी ने बागवानी विभाग से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इस गड्ढे को बंद करें, अगर यह गड्ढा किसी उपकरण लगाने के लिए किया गया है कि तो उसे जल्द से जल्द लगाएं, अन्यथा इसे बंद कर दे।
गड्ढे खोद लोगों को मुसीबत में डाल रहा विभाग : रामेश्वर गिरि
समाजसेवी रामेश्वर गिरि का कहना है कि मनीमाजरा में बागवानी विभाग की कारगुजारी एकदम नाममात्र है। क्योंकि शिवालिक गार्डन में बने बागवानी विभाग के ऑफिस के सामने किसी ने खेल की मैदान की दीवार तोड़कर रास्ता बनाया हुआ है। उसको वह पिछले दो महीने से ठीक नहीं कर रहे है। उल्टा खुद ही विभाग के कर्मचारी गड्ढे खोदकर लोगों को मुसीबत पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जल्द पूरे किए जाएं अधूरे कार्य : कुरैशी
इंदिरा कॉलोनी के कांग्रेसी नेता जलील अहमद कुरैशी का कहना कि यह अब एरिया पार्षद की अनदेखी का कारण है। उन्होंने जल्द बाजी में पहले जनवरी माह में आधी अधूरी ग्रीन बेल्ट का उद्घाटन कर दिया। इसके बाद दोबारा कभी इस ग्रीन बेल्ट के कार्य की तरफ ध्यान नहीं दिया। अब इस ग्रीन बेल्ट में चल रहे कार्य ही लोगों के लिए जानलेवा बनते जा रहे हैं। जलील अहमद कुरैशी का कहना कि अगर आधे-अधूरे इन कार्य को पूरा न किया गया तो वह पार्षद का पुतला फूंककर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें