फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्टार्ट होते ही रिवर्स में दौड़ी कार, कई वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। ड्यूटी पर जाते समय एक कार के अचानक बेकाबू होकर रिवर्स गियर में तेज रफ्तार से दौड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।
विज्ञापन

घटना वीरवार सुबह करीब नौ बजे की है। जानकारी के अनुसार गली में किराये पर रहने वाला मोगा पुलिस का पीसीआर कर्मचारी ड्यूटी पर जाने के लिए घर से बाहर निकला था। कार के बाहर खड़े होकर जैसे ही उसने चाबी घुमाई, वाहन अचानक रिवर्स गियर में तेज गति से चल पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि हैंड ब्रेक लगी होने के बावजूद कार नहीं रुकी।
बेकाबू कार ने गली में खड़ी कई एक्टिवा और मोटरसाइकिलों को रौंद दिया, जिससे उन्हें भारी नुकसान पहुंचा। अचानक हुई इस घटना से गली में अफरा-तफरी मच गई। उस समय स्कूल जाने का वक्त होने के कारण गली में बच्चे और अन्य लोग मौजूद थे, जिन्होंने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

कार कुछ दूरी पर जाकर एक दीवार से टकराई, जिससे उसकी रफ्तार थमी। इस दौरान कार मालिक भी गाड़ी के नीचे आने से बाल-बाल बचा। उसने वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार उसके काबू में नहीं आई। हादसे में कार मालिक को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौजूदा पार्षद के पति गौरव गर्ग ने बताया कि घटना में किसी प्रकार का बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन की तकनीकी खराबी की भी पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें