रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम अनुज प्रकाश ने बताया कि जम्मूतवी-पटना के बीच चलने वाली रचना एक्सप्रेस ट्रेन में बम की अफवाह होने पर बोगियों की चेकिंग की गई।
इसके अलावा जालंधर और लुधियाना रेलवे स्टेशनों पर भी खड़ी ट्रेनों की चेकिंग की गई। अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से एक व्यक्ति के पास से सोलह लाख रुपये बरामद हुए।
सभी नोट पांच सौ और एक हजार के थे। उक्त व्यक्ति को करेंसी समेत लोकल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। डीआरएम ने बताया कि डिवीजन के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं।