फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: व्यापारियों की समस्याओं पर प्रशासक से मिलेगा व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़। चंडीगढ़ व्यापार मंडल बिल्डिंग बायलॉज के नोटिस, वैट से जुड़े पुराने नोटिसों के समाधान और ओटीएस योजना लागू करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात करेगा। इन मुद्दों को जनता दरबार में रखा जाएगा। इस बार जनता दरबार बुधवार के बजाय वीरवार को आयोजित होगा जिसमें व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल प्रशासक के सामने अपनी समस्याएं रखेगा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने बताया कि प्रशासक ने जनता दरबार में व्यापारियों को बुलाया है। इस दौरान संबंधित विभागों के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे, जिससे उन समस्याओं का मौके पर ही निपटारा होने की उम्मीद है। चड्ढा ने कहा कि शहर में करीब 30 से 35 हजार कारोबारी हैं, जिनमें से हजारों को बिल्डिंग बायलॉज के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। छोटी-छोटी कमियों पर भी लाखों रुपये के नोटिस भेजे जाने से व्यापारी परेशान हैं और उन पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। यह वर्तमान समय का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है, जिसे प्रशासक के सामने प्राथमिकता से रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि वैट से जुड़े पुराने नोटिसों का समाधान भी नहीं हो पा रहा है क्योंकि ओटीएस प्रणाली अभी तक लागू नहीं की गई है जबकि कई राज्यों में ओटीएस लागू होने से वहां के कारोबारियों को राहत मिल रही है। व्यापार मंडल इस विषय को भी मजबूती से उठाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें