फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा प्रश्नपत्र पैटर्न में बोर्ड ने किया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों की संरचना में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड की नई प्रणाली वर्तमान शैक्षणिक सत्र में ही लागू हो जाएगी। कोविड काल से पहले लागू प्रश्नपत्र प्रणाली को दोबारा अपनाते हुए बोर्ड ने ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्नों की संख्या में भी बदलाव किया है।
विज्ञापन

अब 40 प्रतिशत की जगह केवल 25 प्रतिशत ऑब्जेक्टिव प्रश्न ही पूछे जाएंगे। इस संबंध में बोर्ड ने जिला शिक्षा अधिकारियों को आधिकारिक पत्र जारी कर जानकारी दे दी है। जारी आदेशों के अनुसार, विद्यार्थियों को रटने की प्रवृत्ति से बचाने और अवधारणा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र पैटर्न में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें