फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' में कलह का किसे होगा बड़ा फायदा जानिए, BJP भी कर रही एक दावा

Wed, 10 May 2017 09:09 AM IST
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
केजरीवाल
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही कि बीजेपी ने बड़ा दावा कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब भाजपा के सचिव विनीत जोशी ने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के 11 विधायक उनके संपर्क में हैं। इस खबर के फैलने के बाद पंजाब आप में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


वहीं यह दावा पार्टी के लिए नई मुसीबत बन सकता है। जोशी का कहना है कि आप खत्म हो चुकी है। आए दिन पार्टी में हो रहा कलह इसका जीता जागता प्रमाण है। पार्टी के नेता ही आपस में लड़ रहे हैं। एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, ऐसे में जिस पार्टी में एका ही नहीं वह देश की जनता का भला कैसे करेगी।

पंजाब में कांग्रेस सत्ता में है और आम आदमी पार्टी 20 सीटें जीतकर विपक्ष में खड़ी है, लेकिन आम आदमी पार्टी में मचे घमासान में पंजाब आप यूनिट भी बंटी हुई नजर आ रही ह। घुग्गी से कमान लेकर अब भगवंत मान को दे दी गई है। ऐसे में ये कलह, पंजाब में भाजपा को अपनी जगह बनाने में मदद कर सकता है। न केवल पंजाब में, बल्कि पांच और राज्यों में इसका फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात, हिमाचल और महाराष्ट्र में मिल सकता है फायदा

पीएम मोदी और अमित शाह
पीएम मोदी और अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पिछले 2 साल से गुजरात में चुनावी रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में इस कलह से गुजरात में पार्टी की संभावनाओं को बड़ा झटका लग सकता है।

खासकर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केजरीवाल बीजेपी को घेरते थे, लेकिन अब खुद पर कैश लेने के आरोपों के बाद गुजरात में पार्टी की संभावनाओं को बड़ा झटका लग सकता है। हिमाचल प्रदेश में भी इसी साल चुनाव होने हैं। हिमाचल में अब तक बीजेपी और कांग्रेस में मुकाबला रहा, लेकिन आम आदमी पार्टी इनके बीच में आ गई है।

ऐसे में अगर कलह से पार्टी कमजोर होती है तो बीजेपी को फायदा हो सकता है। नितिन गडकरी की कंपनियों को लेकर महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने की कोशिश करने वाली आप खुद घमासान से जूझ रही है। ऐसे में आने वाले वक्त में यहां पर भी बीजेपी की मुश्किलें कम होंगी।

हाल में जब कुमार विश्वास पार्टी से नाराज हुए तो उन्हें राजस्थान आप का प्रभारी बना दिया गया। बीजेपी के लिए आने वाले वक्त में राजस्थान का विधानसभा चुनाव सबसे अहम है। ऐसे में आप का कलह यहां भी बीजेपी की मुश्किलें आसान कर सकता है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें