फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बकाया जोड़कर भेज दिया बिजली का बिल...

Tue, 17 Dec 2013 09:49 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के बिल से परेशान उपभोक्ताओं ने पावर कालोनी के दफ्तर में जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने मौजूदा बिल में पुराना बकाया जोड़े जाने का विरोध किया, लेकिन बिलों में संसोधन करने के बजाय कुछ कर्मी उपभोक्ताओं से ही उलझने लगे।
विज्ञापन


पहले भी अधिक बिल दिए जाने की एचबीवीएन को शिकायतें मिलती रही हैं, जिनमें सुधार किये जाते हैं, ताकि उपभोक्ताओं को दिक्कतें पेश नहीं आए।

जानकारी के मुताबिक, बिल तैयार करने वाली कंपनी के बदलने की वजह से यह परेशानी हुई, जिसे दूर कर लिया जाएगा।

बिजली के बिल अधिक होने की शिकायत करते हुए सेक्टर-21, दो, 15 निवासियों ने कर्मियों से इसे संसोधित करने को कहा, लेकिन सुनने की बजाय उपभोक्ताओं से कहासुनी करने लगे।

पहले से ही वहां मौजूद करीब 70-80 लोगों ने भी इसका विरोध किया। टोकन सिस्टम होने की वजह से बिजली के बिल अधिक होने पर इस संबंध में काउंटर पर बातचीत भी नहीं की जा सकती है, नतीजतन लोगों में रोष बढ़ने लगा।
विज्ञापन


काफी देर तक विरोध दर्ज कराने के बाद अधिकारी ने पहुंचकर मामले को शांत किया, लेकिन लेकिन बिल कलेक्शन कर रहे कर्मियों ने उपभोक्ताओं की बात को सुनने से इंकार कर दिया।

कुछ दिन पहले भी एक निशक्त ने अधिक बिल होने की शिकायत दी, जिसे बिलिंग काउंटर के पास से ही बाहर भेज दिया गया।

पंचकूला की अधिकतर कालोनियों और कुछ सेक्टरों में भी अधिक बिल की समस्या से उपभोक्ता जूझ रहे हैं। सबंधित कर्मी ने इस बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया, लेकिन उपभोक्ताओं में रोष बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें