फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Derabassi: रेहड़ीवाले से मोबाइल छीनकर भाग रहे थे दो झपटमार, बाइक फिसलने से एक की मौत, दूसरे की टांग टूटी

Mon, 11 Sep 2023 01:37 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (मोहाली)

सार

लोगों ने बताया कि झपटमार पकड़े जाने के डर से तेज गति से मोटरसाइकिल भगा रहे थे। इसी दौरान एक तीखे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस कारण मोटरसाइकिल चालक की मौत हो हो गई और उसके साथी की टांग टूट गई।
विज्ञापन
हादसे में मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेराबस्सी में गांव धनौनी के पास एक मोड़ पर मोबाइल छीनकर भाग रहे झपटमारों की मोटरसाइकिल फिसल गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसके साथी की टांग टूट गई। दुर्घटना में एक अन्य मोटरसाइकिल चालक और यात्री भी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: पहले पंजाब टूरिज्म समिट ट्रेवल मार्ट का मोहाली मे आगाज, जुटी पर्यटन उद्योग से जुड़ीं हस्तियां

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार झपटमार ईसापुर रेलवे फाटक के पास एक रेहड़ीवाले का मोबाइल छीनकर भाग गए। जब वह धनौनी मोड़ पर पहुंचे तो अचानक उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई। नीचे गिरने से मोटरसाइकिल चालक आशीष निवासी रेल विहार कॉलोनी जीरकपुर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल पर सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मोटरसाइकिल फिसलने के बाद सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक कृष्ण धीमान और उसका रिश्तेदार भी गिरकर घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि झपटमार पकड़े जाने के डर से तेज गति से मोटरसाइकिल भगा रहे थे। इसी दौरान एक तीखे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस कारण मोटरसाइकिल चालक की मौत हो हो गई और उसके साथी की टांग टूट गई। मौके पर पहुंचे हवलदार धर्मपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें