फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दामाद के घर ससुरालियों ने बरसाए ईंट-पत्थर, शीशे टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पभात क्षेत्र में पड़ती पाम एनक्लेव में ससुराल वालों ने दामाद के घर पर शनिवार बीती रात करीब ढाई बजे ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया और घर के शीशे तोड़ दिए। घर के मालिक ने छत पर चढ़कर पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत दी लेकिन पुलिस के आने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात 2 बजकर 50 मिनट पर अचानक से उनके घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और उनके घर के शीशे तोड़ दिए। शीशे टूटने की आवाज सुन जैसे ही वह और उसके माता-पिता छत पर चढ़े तो देखा उसके सुसराल वाले नीचे खड़े गाली-गलौज और ईंट पत्थरों से हमला रहे थे। हमले के दौरान उनके घर के शीशे टूट गए। इसके अलावा हमलावरों ने घर के मेन गेट तोड़ने की कोशिश की लेकिन वह उनसे नहीं टूटा। इस दौरान उन्होंने छत पर से ही पुलिस हेल्पलाइन को शिकायत कर दी थी लेकिन पुलिस के आने से पहले वह लोग फरार हो गए। अभिषेक ने बताया कि राखी वाले दिन वह अपने ससुराल अपनी पत्नी व छह माह की बेटी को लेने के लिए गया था लेकिन वहां पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद वह घर आ गया तो बीती रात उसके ससुराल पक्ष से करीब एक दर्जन लोग चार गाड़ियों में सवार होकर आए और उनके घर पर हमला कर दिया। वहीं पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। उन्होंने बताया कि छत से उन्होंने देखा की उनका ससुर जतिंदर, साला मोहित, विजय उर्फ पाली और अजय जतिंदर के बड़े भाई के लड़के और जतिंदर का साला साहिल उनकी गाड़ी में आए थे और एक स्कॉर्पियो व दो अन्य गाड़ी भी साथ में थी जिनकी शिकायत थाना जीरकपुर में दर्ज करवा दी गई है।

जांच अधिकारी जसवंत ने कहा कि राम कुमार का बेटा पत्नी को लेने होशियारपुर गया था और वहां भी उनका झगड़ा हुआ था। रात को हुए हमले की शिकायत दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें