फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रबाब की तान पर झूमे दर्शक, लोक नृत्य और कथक ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-23 के बाल भवन के नवरंग थिएटर में रविवार को 11वें राष्ट्रीय शास्त्रीय नृत्य महोत्सव मॉनसून महोत्सव के दूसरे दिन रबाब की मधुर तान, पंजाब के लोक नृत्य और कथक की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन के सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय महोत्सव में देश की शास्त्रीय और लोक कला परंपराओं की खूबसूरत झलक दिखी। कार्यक्रम में अब्दुल हमीद भट और इश्फाक हमीद भट ने रबाब वादन की मनमोहक प्रस्तुति दी। रबाब की पारंपरिक धुनों ने पूरे सभागार को संगीतमय कर दिया। इसके बाद शाहकोट जालंधर की सईदा बेगम एवं समूह ने पंजाब के लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को अपनी संस्कृति से जोड़ा।
पारंपरिक संगीत, नृत्य और रंग-बिरंगे परिधानों से सजी प्रस्तुति ने पंजाब की लोक संस्कृति के विविध रंग बिखेरे । इसके बाद नाद प्रतिष्ठा की ओर से कथक की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने लय, ताल, भाव और अभिनय के बेहतरीन समन्वय से कथक की बारीकियों को मंच पर जीवंत कर दिया। प्रस्तुति के दौरान दर्शक कलाकारों की भाव-भंगिमाओं और पद संचालन से प्रभावित नजर आए और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें