फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फिजा में घुली ठंडक, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को नवंबर महीने का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में आने वाले दिनों में और गिरावट होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे नीचे जा रहा है जबकि अधिकतम तापमान अभी भी 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहने के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक हल्की गर्मी का एहसास होता है लेकिन इसके बाद ठंड बढ़ने लगती है। शाम के समय सर्द हवा के कारण लोगों के लिए बिना गर्म कपड़ों के घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों को ठंडी हवाओं का अधिक सामना करना पड़ रहा है और रात के समय ठंड का असर और तेज हो जाता है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले सप्ताह में गलन और बढ़ेगी और सुबह-शाम बाहर निकलते समय सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें