चंडीगढ़। जजपा सात दिसंबर को जुलाना में कार्यक्रम करके अपना आठवां स्थापना दिवस मनाएगी। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुट जाए। अजय चाैटाला सोमवार को करनाल में आयोजित पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने वोट चोरी रोकने के लिए बूथ स्तर पर जजपा के मजबूत बूथ एजेंट बनाने की बात कही और कहा कि सभी मिलकर झूठे राजनेताओं को बेनकाब करेंगे। 21 दिसंबर से फिर से बचे जिलों में जजपा युवा योद्धा सम्मेलन करेगी और 13 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर युवाओं का प्रदेश स्तरीय ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।