फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रशासक ने पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ वृक्षारोपण अभियान का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ प्रशासन की हरित कार्य योजना के अंतर्गत पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ अभियान के तहत शुरू किए गए पौधरोपण अभियान का जायजा लिया।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने प्रशासक को यह जानकारी दी कि पौधों की सुरक्षा के लिए बाड़ और ट्री गार्ड लगाए गए हैं। बताया कि सेक्टर-1 राजेंद्र गार्डन से सटे आम के बगीचे, पाम गार्डन, कॉनिफर गार्डन, स्प्रिंग गार्डन और सेक्टर-51 लेजर वैली, जन मार्ग, मध्य मार्ग, उत्तर मार्ग, विकास मार्ग, दक्षिण मार्ग, रूट नंबर-2, पीआर-4 रोड, सरकारी स्कूल कजहेड़ी, सुखना झील, जीएमसीएच सेक्टर-32 और आईटी पार्क सहित प्रमुख स्थानों पर पौधरोपण का लक्ष्य पहले ही पूरा हो चुका है।
प्रशासक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान की गति जारी रहनी चाहिए। उन्होंने पर्यावरण के प्रति सामूहिक स्वामित्व की भावना को बढ़ावा देने के लिए नागरिकों, स्कूलों और संस्थानों को शामिल करने के महत्व पर बल दिया। यह भी बताया गया कि अगस्त 2025 तक अंतिम पौधरोपण लक्ष्य को हासिल करने के लिए आने वाले हफ्तों में एन-चो, उच्च न्यायालय के आसपास, जन मार्ग और विकास मार्ग जैसे क्षेत्रों में झाड़ीदार पौधरोपण जारी रहेगा। बैठक में गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़, राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक प्रताप सिंह और राज्यपाल के विशेष सचिव अभिजीत विजय चौधरी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें