चंडीगढ़। यूटी प्रशासन की ओर से बातचीत का रास्ता खोलने पर को-ऑर्डिनेशन कमेटी ने शुक्रवार को होने वाले यूटी सचिवालय के घेराव को टाल दिया है। वीरवार को सचिव परसोनल हरगुणजीत कौर की अध्यक्षता में को-ऑर्डिनेशन कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ यूटी सचिवालय में बैठक हुई। बैठक में आउटसोर्स कर्मियों को समान काम समान वेतन, रिक्त पदों को शीघ्र भरने, डेलीवेज कर्मियों को एक जनवरी 2016 से छठे वेतन आयोग का लाभ देने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।इसके अलावा आउटसोर्स कर्मियों का आर्थिक शोषण रोकने, डीसी रेट की त्रुटियों को दूर करने, डीसी रेट पर काम करने वाले डेलीवेज वर्करों को बेसिक प्लस डीए देने की मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद निर्णय लिया गया कि सभी विभागों के प्रमुखों को बुलाकर को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत बैठक की जाएगी। फिलहाल कर्मचारियों की मांगों पर प्रशासन के सकारात्मक रुख को देखते हुए 11 अगस्त को होने वाले यूटी सचिवालय के घेराव को 30 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। बैठक में सचिव परसोनल हरगुणजीत कौर, परिवहन निदेशक प्रद्युम्न सिंह, अधीक्षक परसोनल जसवीर कौर और लिपिकीय स्टाफ शामिल रहा।
बैठक में को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार, सीवरेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान पंडित सुरेश कुमार, एमसी हार्टिकल्चर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार, संयोजक गुरचरण सिंह, जल सप्लाई वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राजिंदर कुमार, महासचिव जगमोहन सिंह व सुरिंदर शर्मा, इलेक्ट्रिकल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष किशोरी लाल, चेयरमैन वरिंदर बिस्ट, सीटीयू कंडक्टर्स यूनियन के अध्यक्ष दविंदर सिंह, स्ट्रीट लाइट बिजली कर्मचारी और वर्कर्स यूनियन के महासचिव दलजीत सिंह, अध्यक्ष यूनाइटेड फ्रंट पब्लिक हेल्थ इंप्लाइज यूनियन शीतल सिंह, महासचिव चरणजीत सिंह, एमसी रोड वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संतोष सिंह, महासचिव रवि चंद्रा, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट इंप्लाइज एंड वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष वीर सिंह, यूटी रोड वर्कर्स यूनियन के रोहित कुमार, राजू, तेजिंदर सिंह, पेक कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सुखवंत सिंह, खेल विभाग कान्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष लाल सिंह, महासचिव आरके तिवारी, चेयरमैन मामराज, लेक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष अजैब सिंह और गुरमेल सिंह, चंडीगढ़ फाॅरेस्ट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष छोटे लाल शामिल थे।
चंडीगढ़ आउटसोर्स वर्कर्स एवं इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह, महासचिव जज संधू, इलेक्ट्रिकल से सुखविंदर सिंह, बागवानी से सैम लाल, सीवरेज से राहुल वैध, सिटको प्रोग्रेसिव वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष प्रेम लाल, महासचिव रूपेश मेहता, चंडीगढ़ सीएचबी सुपरवाइजर यूनियन से नवीन कुमार व मलकीत सिंह, चंडीगढ़ रिटायर्ड इंप्लाइज मंच के अध्यक्ष गुरदेव सिंह, फायर ब्रिगेड कान्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के मनु शर्मा, मनदीप सिंह, जन सुविधा शौचालय सफाई सेवक यूनियन के अध्यक्ष अशोक बेनीवाल व सुरेश कुमार, विशाल चौहान, चंडीगढ़ एमसी टॉयलेट वर्कर्स यूनियन और चंडीगढ़ क्लीनिंग वर्कर्स यूनियन से रेखा देवी, विक्रम और मुर्गेशन शामिल थे।