फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वीआईपी नाम का इस्तेमाल कर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। बठिंडा पुलिस ने अलग-अलग जिलों में वीआईपी लोगों के नाम पर लोगों से पैसे मांगकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने शहर के एक वीआईपी व्यक्ति के नाम पर पैसों की मांग की थी। शिकार व्यक्ति को शक होने पर उसने सीधे वीआईपी व्यक्ति को सूचित किया। इसके बाद, वीआईपी के फ़ोन आने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि आरोपी पर पहले भी कई धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। आरोपी विभिन्न जिलों में इसी तरह की ठगी में संलिप्त पाया गया। हालांकि इस मामले में पुष्टि के लिए जब एसएसपी ज्योति यादव और डीआईजी हरजीत सिंह से संपर्क किया गया, तो दोनों अधिकारियों ने फ़ोन नहीं उठाए और जानकारी देने से बचते दिखे। सूत्रों का कहना है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर रही है और जांच जारी है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी के गिरफ्तारी के बाद प्राथमिक जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसने कितने और लोगों को ठगी के जाल में फंसाया। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी से संबंधित और विवरण पुलिस जल्द जारी कर सकती है। आरोपी ने कई जिलों में लोगों को वीआईपी के नाम पर लुभाकर ठगी की। पुलिस अब ठगी के मामले की गहन जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें