फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक की गाड़ी को आग लगाने वाले आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-3 स्थित एमएलए हॉस्टल में भाजपा विधायक प्रमोद कुमार विज की गाड़ी को आग लगाने वाले आरोपी को दो दिन के रिमांड के बाद रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने आरोपी से गाड़ी और कांच तोड़ने के दौरान इस्तेमाल किया गया प्लास भी बरामद किया था। मोहाली नया गांव निवासी आरोपी हिमांशु को पुलिस ने शुक्रवार को जिला अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया था।
विज्ञापन

पुलिस उसके अन्य दो साथियों हरियाणा के नरवाना निवासी मुकेश और टिलू की तलाश में जुटी हुई है। तीनों आरोपी ड्रग्स के आदी हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की थी। आरोपी को सेक्टर-1 स्थित रजिंद्रा पार्क के पास से गिरफ्तार किया था। विधायक प्रमोद विज की गाड़ी को आग लगाने के लिए आरोपी जिस कार में आये थे वह कार चर्चित बाउंसर मीत हत्या केस के आरोपी नया गांव निवासी मनीष की थी। आरोपी हिमांशु कपड़ों की फड़ी लगाता है और मनीष के साथ ही रहता है। मनीष पेरोल पर जेल से बाहर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें