फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: घर से लाखों की ज्वेलरी और नकदी चोरी के आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। ज्वेलर के घर से चोरी करने वाले आरोपियों को मौलीजागरां थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 25 अप्रैल को करीब 30 लाख रुपये की ज्वेलरी और 20 लाख की नकदी चोरी की थी। आरोपियों की पहचान 36 वर्षीय राजीव काॅलोनी पंचकूला निवासी करण सिंह उर्फ कर्मा और 33 वर्षीय मौलीजागरां निवासी मनोज कुमार उर्फ चाइनीज के रूप में हुई है। दोनों से ज्वेलरी व 12 लाख 67 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरिओम ने बताया कि आरोपी करण के खिलाफ पहले ही चार एफआईआर दर्ज हैं, जबकि मनोज के खिलाफ किडनैपिंग, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है।
हरिद्वार गया था परिवार, पीछे हो गई चोरी :
पुलिस को दी शिकायत में माैलीजागरां निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह ज्वेलरी की शॉप चलाते हैं। 25 अप्रैल को वह परिवार के साथ हरिद्वार गए थे। अगले दिन शाम को वापस लौटे। घर आए तो देखा कि ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। आरोपियों ने घर में रखी ज्वेलरी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसके बाद आरोपियों का पता चला। दोनों आरोपी सामान बांटकर घर में छिपा गए और भाग गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें