फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और यहां सड़कों पर चिपका दिए गए अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर के पोस्टर, लिखी ये बात

Mon, 21 Jan 2019 02:58 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
किरण खेर के पोस्टर
विज्ञापन
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर रिलीज होने के बाद एक्टर अनुपम खेर की पत्नी सांसद किरण खेर के पोस्टर सड़कों पर चिपका दिए गए हैं। इन पोस्टर पर लिखा गया, ये हैं एक्सीडेंटल एमपी। चंडीगढ़ भर में सांसद के ये पोस्टर लगाए गए।
विज्ञापन


इस पर सांसद खेर का कहना है कि फिल्म रिलीज होने के बाद से ही कांग्रेसी विरोध की राजनीति कर रहे हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद से मेरे पति को और मुझे निशाने पर लिया जा रहा है। अब कांग्रेसी ओछी हरकतें कर रहे हैं। उनके मुताबिक, जब अनुपम खेर को इस बारे में बताया तो हम दोनों काफी देर तक हंसे।

सांसद का आरोप है कि कांग्रेसियों ने ही ऐसा किया है। सोशल मीडिया में इस तरह का एक पोस्टर जारी किया गया था। इससे मुझे कोई नुकसान नहीं होने वाला है। विरोधी हमारे विकास कार्यों को लेकर परेशान रहते हैं। आने वाले चुनाव में एक बार फिर विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें