फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में खरीदें थाईलैंड का सामान, हिमाचल भवन में शॉपिंग फेस्टिवल शुरू

Wed, 30 Mar 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
shopping - फोटो : getty images
विज्ञापन
कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की ओर से शहर में पांच दिवसीय थाईलैंड शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। ‘थाईलैंड ट्रेड शो-2016’ के नाम से होने वाला यह फेस्टिवल 30 मार्च से 3 अप्रैल तक सेक्टर-28 के हिमाचल भवन में होगा।
विज्ञापन


फेस्ट में थाईलैंड की 30 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इसमें फूल, आर्टीफीशियल ज्वेलरी, वेलनेस और स्पा प्रोडक्ट की बड़ी रेंज होगी। इसके अलावा महिलाओं के लिए शॉपिंग के काफी प्रोडक्ट्स होंगे। फेस्टिवल का आयोजन सीआईआई और डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड प्रमोशन मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स गवर्नमेंट ऑफ थाईलैंड के सहयोग से हो रहा है।

मंगलवार को सीआईआई नॉर्दर्न रीजन हेडक्वार्टर में पत्रकारों से वार्ता में रायल थाई एंबेसी के मिनिस्टर काउंसलर थारादोई थोंगुरंग ने कहा कि थाईलैंड 2005 से सीआईआई मेले में हिस्सा लेता रहा है। दोनों देशों के बीच ट्रेड के प्रचार प्रसार की काफी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


थाईलैंड ट्रेड फेयर इसी के तहत किया गया प्रयास है। उन्होंने कहा कि थाईलैंड के प्रधानमंत्री के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों में कई एमओयू साइन होने हैं। इसमें फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भी होंगे। साथ ही दोनों देशों के बीच रोड लिंक बनने से व्यापार भी बढ़ेगा। यह लिंक एशियान हाईवे म्यांमार के रास्ते निकलेगा।

इस मौके पर सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल के चेयरमैन डॉ. दिनेश दुआ ने कहा कि वैश्विक आर्थिक स्थिति में एशिया पैसेफिक रीजन अर्थव्यवस्था में तेजी के साथ बढ़ रहा है। यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर, टूरिज्म और रिटेल इंडस्ट्री की संभावनाएं हैं। यूटी के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल शॉपिंग फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे।

इस मौके पर रायल थाई एंबेसी के एम्बेसडर चैलिट मिनत्याकुल, मिनिस्टर काउंसलर थाराडोल थोंगुरंग, सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल के वाइस चेयरमैन रोहित ग्रोवर के अलावा सीआईआई काउंसिल के कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें