फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी अध्यापकों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने पूरी की लंबित मांगें

Wed, 27 Apr 2016 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
टीजीटी अध्यापकों के लिए बड़ी खबर, हरियाणा सरकार ने उनकी लंबित मांगों को पूरा कर दिया है। इस संबंध में हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विषयों के 2109 टीजीटी अध्यापकों को पीजीटी अध्यापक के पद पर प्रमोशन किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टीजीटी अध्यापकों की प्रमोशन की मांग लंबे से चली आ रही थी। जिसको अब पूरा कर दिया गया है। भविष्य में भी काफी प्रमोशन किए जाएंगे। राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को उनके जिलों के स्कूलों में खाली पदों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

खाली पदों पर शीघ्र ही नियुक्ति की जाएगी। जारी बयान में शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार सभी सरकारी स्कूलों में आधारभूत आवश्यकताएं पूरी करके शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है। अध्यापकों को भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा देकर एक जिम्मेवार नागरिक बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें