फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी साजिश नाकाम: पाकिस्तान से भेजे गए हथियार, तीन एके-47 व दो पिस्टल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
-सात मैगजीन और 98 कारतूस भी बरामद, आतंकी हरविंदर रिंदा ने भिजवाई खेप
विज्ञापन

-स्लीपर सेल की सक्रियता और बड़ी वारदात की साजिश
-
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। पाकिस्तान से सक्रिय आतंकी हरविंदर रिंदा की ओर से पंजाब में आतंक फैलाने के लिए भिजवाई गई हथियारों की बड़ी खेप पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने जब्त कर ली। पठानकोट के बॉर्डर क्षेत्र नरोट जैमल सिंह में पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया। इस दौरान तीन एके 47, दो पिस्टल (एक चाइना मेड और एक तुर्किए मेड), सात मैगजीन और 98 कारतूस मिले।
डीआईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर संदीप गोयल ने बताया कि आतंकी हरविंदर रिंदा, महाराष्ट्र निवासी आईएसआई के इशारे पर पठानकोट में अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश बना रहा था। बरामद हथियार उसी मकसद से भेजी गई खेप का हिस्सा हैं। पुलिस ने हथियारों को छिपाने के लिए संदिग्ध स्थान की सर्च की और रिंदा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकल संपर्क और मिलीभगत की आशंका
पुलिस ने इस बरामदगी में स्थानीय सहयोग की संभावना जताई है। शुरुआती जांच में कुछ इनपुट मिले हैं और जल्द ही मामले में शामिल लोगों को पकड़ा जाएगा। अधिकारी बताते हैं कि हथियारों का इस्तेमाल पंजाब और अन्य क्षेत्रों में किसी बड़ी आतंकी घटना के लिए किया जा सकता था। कुछ दिन पहले पठानकोट में सैन्य ठिकानों की जासूसी करने वाले नाबालिग को पकड़ा गया था। दो दिन पहले गुरदासपुर के डीसी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस बरामदगी से स्पष्ट होता है कि पाकिस्तान ड्रोन के माध्यम से नशे और हथियारों की सप्लाई कर रहा है। भारत-पाक सीमा पर कड़ी सुरक्षा के बावजूद भारी हथियार पठानकोट तक कैसे पहुंचे, यह बड़ी चिंता का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें