फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने मचाया आतंक, दहशत में लोग

Sun, 24 May 2015 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
घाड़ क्षेत्र के गांव काठगढ़ में शनिवार रात पशुओं के तबेले में घुसकर तेंदुए ने एक बकरी को मार दिया जबकि अन्य दो को घायल कर दिया। इसके साथ एक अन्य पशुपालक की बछड़ी पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन


गांव काठगढ़ के ग्रामीण राम सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब तीन बजे उन्हें पशुओं के तबले से बकरियों के चिल्लाने की आवाज आई। वे टॉर्च लेकर जैसे ही तबेले की ओर गया तो तबेले से एक तेंदुआ बाहर की ओर भागा।

जब उसने अंदर जाकर देखा तो तेंदुए ने एक बकरी को मार दिया था व दो अन्य को घायल कर गया था। इसके साथ तेंदुआ पास के किसान गुरदयाल की बछड़ी को भी घायल कर गया।
विज्ञापन


पहले भी कई बार हो चुके हैं हमले: ग्रामीण सुल्तान सिंह, नानकचंद, पृथ्वी सिंह आर्य, इरफान ने बताया कि तेंदुआ पहले भी कई बार गांव उतमवाला, रामपुर गेढ़ा व जंगल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों के पालतू पशुओं को शिकार बना चुका है।

इससे पूर्व प्रेम कुमार के बछड़े को भी तेंदुए ने मार दिया था। इस बारे में ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग को अवगत कराया, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि वे रात में जागकर पहरा दे रहे हैं। विभाग को चाहिए कि जंगल के चारों ओर गांव की ओर कंटीली तारबंदी कराए।

इस बारे में वन विभाग के अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वे जल्द ही अधिकारी को भेजकर घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें