नगरोटा और चमलियाल में आतंकी हमले
- फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में मंगलवार सुबह सेना की यूनिट पर हुए आतंकवादी हमले में 2 अफसरों समेत 7 सैनिक शहीद हो गए। शहीद होने वाले सैनिकों में पंजाब के गुरदासपुर जिले के हवलदार सुखराज सिंह भी है। जवानों ने डट कर मुकाबला किया और तीन आतंकवादियों को भी मार गिराया गया।
सेना की उत्तरी कमान ने बयान जारी कर बताया है कि मंगलवार सुबह भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने पुलिस की वर्दी में सेना की यूनिट पर हमला किया। मौके पर 'बंधक संकट' जैसी स्थिति बन गई थी। मंगलवार सुबह 5.30 बजे सेना की 16वीं कोर के मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर आफीसर्स मेस परिसर में आतंकी ग्रेनेड दागते और अंधाधुंध गोलियां चलाते हुए घुसे। उस वक्त मेस में नागरिक और निहत्थे जवान भी थे। लिहाजा सुरक्षा में तैनात जवानों ने आतंकियों को ढेर करने के लिए तुरंत कार्रवाई की और पुलिस की वर्दी में आए तीनों आतंकियों को वहीं ढेर कर दिया।
Havildar Sukhraj Singh from village Maan Nagar, Gurdaspur (Punjab). Lance Naik Kadam Sambhaji Yeshwantro from Village Janapuri, Maharashtra— ANI (@ANI_news) November 29, 2016