चंडीगढ़ में पकड़ा गया था हैप्पी का करीबी गोपी
चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर राम रत्न शर्मा ने साल 2020 में हैप्पी पासिया के करीबी गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी नवांशहर को गिरफ्तार किया था। गोपी का पंजाब में हुए कई हमलों में भी नाम आ चुका है। उस समय राम रत्न सेक्टर-17 थाने के एसएचओ थे। गोपी से पूछताछ में सामने आया था कि वह नयागांव में रहने वाले पंजाब पुलिस के एक एसपी को मारने की योजना बना रहा था। वह किसी प्रॉपटी विवाद को लेकर एसपी को रास्ते से हटाने चाहता था।
सेक्टर 10 कोठी पर करवाया था ग्रेनेड हमला
एनआईए ने हाल ही में हैप्पी पासिया पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। हैप्पी पासिया का ही चंडीगढ़ के सेक्टर-10 की कोठी नंबर 575 में 10 सितंबर को हुए ग्रेनेड हमले में हाथ रहा है। हमले के कुछ घंटे बाद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हैप्पी पासिया ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। हैप्पी पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंद्र रिंदा का साथी है।