फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! किताब खरीदने की टेंशन से छात्रों को छुटकारा

Mon, 09 Dec 2013 09:52 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब किताबों के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। बोर्ड मैनेजमेंट ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अब ई-बुक सिस्टम शुरू किया है।
विज्ञापन


इसके तहत विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट से ही किताबें हासिल कर पाएंगे। इसके लिए न तो उन्हें किसी भी प्रकार शुल्क उठाना पड़ेगा।

बोर्ड मैनजमेंट ने यह फैसला विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखकर लिया है। क्योंकि कई बार स्कूलों में किताबें टाइम से नहीं पहुंच पाती थी। जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में मुश्किल आती थी।

अब सभी स्कूलों में कंप्यूटर लैब बन गई है। ऐसे में विद्यार्थी लैब में जाकर आसानी किताबें पढ़ पाएंगे।

किताबों का प्रिंट आउट भी निकाल पाएंगे। मोबाइल या आईपेड पर भी किताब पड़ पाएंगे। पहले चरण में बोर्ड ने 12वीं कक्षा के कंप्यूटर विषय की किताब आब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्राइमिंग इन सीसीसी की ई-बुक्स तैयार की है।
विज्ञापन


पुस्तक में हरेक जानकारी बारीकी से दी गई है। प्रकाशकों को किताब की नकल न करने की सख्त हिदायत दी गई है।

ऐसा करने बाद पीएसईबी अब इंटरनेशनल बोर्डों की श्रेणी में शामिल हो गया है। इससे पहले सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की तरफ से अपनी विभिन्न विषयों की ई-बुक्स छापी हैं।

ई-बुक्स हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूपीएसईबीडॉटएसीडॉटआईएन पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद ई-बुक्स कॉलम पर लॉगिन करना होगा। वहां से विद्यार्थी हर जानकारी आसानी से हासिल कर पाएंगे।

चार साल बाद सच हुआ सपना
बोर्ड ने ई-बुक्स तैयार करने की दिशा में कार्रवाई करीब चार साल पहले 2009 में ही शुरू कर दी थी। इसके लिए बोर्ड ने स्पेशल आईटी सेल बनाया था।

लेकिन इसके बाद भी यह सपना सच नहीं हो पाया था। लेकिन बोर्ड ने अब विद्यार्थियों को यह बड़ा तोहफा दिया है। आने वाले सेशन में सारी किताबें ई-बुक्स के रूप में मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें