चंडीगढ़ को इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट यानि ओपन एटीपी चैलेंजर की मेजबानी का मौका मिलने जा रहा हैं। इसके लिए एमओयू साइन हो गया है। इसमें विदेशी स्टार टेनिस खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब इस तरह के बड़े टूर्नामेंट का आयोजन सेक्टर 10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम (सीएलटीए) में होने जा रहा हैं।
यह जानकारी सीएलटीए के पैटर्न एन चीफ राजन कश्यप ने मंगलवार को सेक्टर 10 में दी। यहां पर स्पेन की मैड्रिड टेनिस फेडरेशन और सीएलटीए में तीन साल का (एमओयू) करार हुआ हैं। वर्ष 2013 में यह करार हुआ था। आज इसे तीन साल की और बढ़ाया गया हैं। इस मौके पर स्पेन की मैड्रिड टेनिस फेडरेशन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
75 हजार डालर मिलेंगे- सीएलटीए में नवंबर में ओपन एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें भारत सहित विदेशो के टॉप सीड के टेनिस खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिसमें विजेता हो 75 हजार डाल की इनामी राशि दी जाएगी। टूर्नामेंट से पहले तैयारियाें का जायजा लेने केलिए हाई लेवल की इंटरनेशनल टेनिस टीम सीएलटीए का दौरा करेगी। इस टीम की अगुवाई फैबरिकों वेलडीवेसीयों करेगे जोकि इस बड़े टूर्नामेंट के आर्गेनाइजिग डॉयरेक्टर होंगे। चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम इससे पहले डेविस कप का आयोजन भी करवा चुका हैं।
तीन साल केलिए हुआ एमओयू- चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन ने स्पेन की मैड्रिड टेनिस फाउंडेशन (एमटीएफ) के बीच 2013 में तीन साल के लिए पहला एमओयू हुआ था। यह काफी सफल हुआ इसी को देखते हए आज दोबारा से तीन साल यानि 2016 तक बढ़ा दिया गया। मंगलवार को सीएलटीए और एमटीएफ के अधिकारियों की मौजूदगी केबीच यह करार हुआ।
एमओयू का फायदा - इस एमओयू के तहत हर साल यहां की रूलर टेनिस एकेडमी के खिलाड़ी स्पेन एंडवास ट्रेंनिग केलिए स्पेन जाते हैं। पिछले तीन सालों में 20 युवा खिलाड़ी स्पेन का दौरा कर चुके हैं। जहां उन्हें वर्ल्ड क्लस टेनिस खिलाड़ियाें के देखरेख्र में अभ्यास कराया गया। वहीं स्पेन के कोच भी साल में दो बार सीलटीए आते है। वहां यहां पर कोचों के साथ एडवांस प्रोग्राम में हिस्सा लेते हैं। इससे साथ युवा टेनिस खिलाड़ियों को ट्रेंनिग भी देते हैं।
इस साल यह खिलाड़ी जाएंगे- इस बार 23 अप्रैल से 16 मई तक सीएलटीए से आठ खिलाड़ी स्पेन जा रहे है। जिनकी उम्र 13-14 वर्ष के बीच हैं। इनकेसाथ एक कोच भी होगा। खिलाड़ियों में प्रियंका, सिमरन, कृष्णा, अस्व कुमार, ऋषी जलोटा, परमीत सिंह, सृष्ठि घीर, राहत मांगट और कोच रोमेन सिंह शामिल हैं।