फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ जोन टेबल टेनिस, ओलंपिक क्वालिफायर बाहर, इन्होंने जीता टाइटल

Thu, 30 Jun 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नॉर्थ जोन टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के विजेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में खेले जा रहे नार्थ जोन टेबल टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले वीरवार को खेले गए। इसमें एंथनी और मधुरिका पुरुष और महिला वर्ग में सिंगल्स का खिताब जीतने में कामयाब रहीं। पुरुष वर्ग के फाइनल में टॉप सीड एंथनी ने छठी वरीयता प्राप्त सनिल शेट्टी को 4-2 से हरा दिया।
विज्ञापन


वहीं महिला वर्ग के फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त मधुरिका ने पूजा को 4-2 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही एंथनी को 66 हजार रुपये और मधुरिका को 55 हजार रुपये की इनामी राशि मिली। वहीं रियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकीं मनिका बत्रा को उस समय झटका लगा, जब सेमीफाइनल में पूजा ने उन्हें 4-0 से हराकर चैंपियनशिप से बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें