फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोचक मुकाबलों के बाद टेनिस खिलाड़ी पहुंचे क्वार्टर फाइनल में

विज्ञापन
सीएलटीए सेक्टर-10 चंडीगढ़ में खेले जा रहे इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट में खेलती ली यू यून।
विज्ञापन
चंडीगढ़। वीरवार को हुए कड़े मुकाबलों के बाद टेनिस खिलाड़ी आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। यह इंटरनेशनल टूर्नामेंट सीएलटीए स्टेडियम सेक्टर-10 में चल रहा है और इसमें लड़के और लड़कियों के अंडर-18 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में कई देशों के टॉप वरीयता प्राप्त खिलाड़ी खेल रहे हैं। इनमें स्विट्जरलैंड, ताइपे, चीन, बेल्जियम, फ्रांस, इस्राइल, जापान, कजाकिस्तान, थाईलैंड, सीरिया, मलयेशिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, इटली, ग्रेट ब्रिटेन, कोरिया, यूक्रेन और भारत के खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

वीरवार को हुए प्री क्वार्टर फाइनल में लड़काें के वर्ग में जे. मॉक्शवोई ने निशांत डब्बास को 4-3, 4-0 से, हयोन हुंग ने देनिम यादव को 4-1, 4-2 से, आर कॉलीगोन ने समर अल टोरी को 4-1, 4-3 से, लीयो ने अर्णव को 4-3, 4-2 से, हन लिन ने उदयवीर सिंह को 4-0, 4-0 से मात दी।
लड़कियाें के वर्ग में जुलेटी ने यन युन ली को 4-1, 4-2 से, जैसमीन ने सुनीता मयूरी को 4-3, 4-1 से, एम. फैचतम ने तेजा त्रिलुवेनी को 4-1, 4-1 से, जलकी हुंग ने एल. विश्वनाथ को 4-1, 4-0 से, रेशमा मयूरी ने सराह देव को 4-1, 4-0 से, ए. वेलिगोरा ने डाना लेसाबेरवा को 4-2, 4-0 से, सबरीना कलानद्रोव ने ए. सिमोना को 4-2, 4-1 से मात दी। इन सभी खिलाड़ियों ने मुकाबलों के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें