चंडीगढ़ में सीएलटीए टेनिस टूर्नामेंट
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित लॉन टेनिस स्टेडियम में सीएलटीए आएटा टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में होनहारों ने जगह बनाई। शनिवार को पहले दिन क्वालीफाइंग राउंड में सवनीत बाजवा, अंकुश, भूपिंदर, क्षितिजा सिंह फाइनल राउंड में पहुंचे।
लड़कों के अंडर-18 वर्ग में सवनीत बाजवा ने रमनजोत को 9-2 से, गंगा सिंह ने आयुष को 9-4 से, अंकुश मिश्रा ने जयदीप सिंह को 9-2 से, आलम ने निशांत को 9-2 से, अक्षित महाजन ने मोहित शर्मा को 9-1 से, नरेश ने अविक चौधरी को 9-2 से, शिवम विज ने चिन्मय बख्शी को 9-5 से, हेमंत ने सर्वेश को 9-3, श्रुत मोहन ने जयदित्या को 9-5 से हराकार फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-16 में भूपिंदर ने ऋषि को 9-3 से, सिद्धार्थ ने विरेन कुमार को 9-1 से, कृष्णा हुड्डा ने अमित को 9-5 से, दिव्यांश ने अभय मोहन को 9-7 से, सम्राट ने आयुष बतरा को 9-1 से, लोकेंद्र ने जश्नदीप को 9-2 से, हिमांशु ने कार्तिक जोशी को 9-2 से, प्रवीन कुमार ने मनवीर सिंह को 9-7 से, सिद्धार्थ गोयल ने हरमनजोत सिंह को 9-2 से, गुरजोश ने प्रणय शर्मा को 9-7 से हराया। लड़कियों के अंडर 16 वर्ग में क्षितिजा सिंह ने ओजस को 9-2 से, संगीता ने पवनदीप कौर को 9-4 से शिकस्त दी।